भारत में हर काम मिठाई या मीठे व्यंजन से आरम्भ होता हैं. हलवा भारत में बहुत प्रसिद्ध हैं. अखरोट का हलवा बहुत लोगों का खाना प्रिय है. तो आज अखरोट का हलवा बनाने की रेसिपी सीखते हैं. यह बहुत स्वादिष्ट हैं और घर में मिनटों मैं बन जाता हैं।
कितने लोगों को लिए - 4
अखरोट का हलवा बनाने की सामग्री
अखरोट - 1 कप
रॉक शुगर पाउडर - 1/2 कप
खीरे के बीज - 1 टेबल स्पून
इलायची पाउडर - 1/2 टी स्पून
केसर - 1 चुटकी
खजूर - 1 टी स्पून ( बारीक़ कटा हुआ)
दूध - 1/4 कप
अखरोट का हलवा बनाने की विधि
अखरोट को पहले गर्म पानी में 15 मिनट तक भिगो दे. या आप नार्मल पानी में 2 से 3 घंटे के लिए भिगो दे. अब अखरोट से पानी निकाल ले और अखरोट से पानी को सूखा ले. फिर अखरोट और खीरे के बीज को एक साथ मिला कर दरदरा पीस ले.
अब एक पैन में अखरोट के मिश्रण को बिना घी के रोस्ट करें.
इसमें दूध, रॉक शुगर, इलायची पाउडर, और केसर डाले. अब इसे मध्यम आंच पर मिनट तक पकाये और लगातार चलाते रहे.
पैन को गैस उतारे और इसमें खजूर डाले.
अब सर्व करें और अपने अनुसार ड्राई फ्रूट्स से गर्नीश करें.
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें